Saturday, March 26, 2016
उत्तर प्रदेश के स्कूलों में मिड-डे मील में दूध के साथ फल भी
Sat, 26 Mar 2016 04:03 PM (IST)
लखनऊ। परिषदीय स्कूलों के बच्चों को अगले वित्तीय वर्ष से प्रत्येक सोमवार को मिड-डे मील के साथ ताजे व मौसमी फल बांटने का इरादा है। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने इस बारे में शासन को प्रस्ताव भेजा है। बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव और फल वितरण की गाइडलाइंस को मुख्यमंत्री की मंजूरी के लिए भेजा है।
अखिलेश सरकार ने अगले वित्तीय वर्ष का बजट पेश करते हुए परिषदीय स्कूलों, अशासकीय सहायताप्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से संबद्ध प्राइमरी स्कूलों, अनुदानित जूनियर हाईस्कूलों और मदरसों के छात्रों को मिड-डे मील के साथ हफ्ते में एक दिन ताजे मौसमी फल उपलब्ध कराने के लिए समाजवादी पौष्टिक आहार योजना का एलान किया था। योजना के लिए बजट में 200 करोड़ रुपये आवंटित किये गए हैं। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने स्कूलों में बच्चों को हर सोमवार को फल बांटने का प्रस्ताव शासन को भेजते हुए यह तर्क दिया है कि ऐसा करने से इतवार की छुट्टी के बाद सोमवार को जब स्कूल खुलें तो अधिक संख्या में बच्चे विद्यालय आएं
Friday, March 25, 2016
वाराणसी से मोदी के सांसद बनने से संघ भी ताकतवर
Fri, 25 Mar 2016 05:03 PM (IST।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी से सासंद चुने जाने से भारतीय जनता पार्टी के साथ ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भी ताकतवर बना है। काशी प्रांत में संघ की बढ़ी शाखाओं को देखने के बाद से इसका सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है।
अब संघ ने सामाजिक समरसता संदेश को दलित-आदिवासियों के मध्य पहुंचाने का संकल्प लिया है। संघ का दावा है कि विगत दो वर्ष में देशभर में करीब 150 नयी शाखाएं दलित बस्तियों में शुरू हुई हैं।
एक वर्ष में दो हजार सदस्य
संघ की वेबसाइट पर चल रहे संघ से जुड़ो अभियान का भी लाभ मिला है। संघ के प्रांतीय कार्यवाह बांकेलाल के अनुसार वर्ष-2013 में वेबसाइट के माध्यम से लगभग एक हजार युवा संघ से जुड़े थे। अब यह संख्या दो हजार हो गई है। एक वर्ष में काशी प्रांत में लगभग 80 स्थानों पर संघ की नई शाखाएं शुरू हुई हैं। दो हजार से अधिक पूर्णकालिक स्वयंसेवक भी संघ से जुड़े हैं।
दलित एजेंडा लांच
संगठन को नया तेवर देने के क्रम में आरएसएस ने दलित एजेंडा लांच किया है। इस एजेंडे पर संघ व भाजपा साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं। इस क्रम में 'आरएसएस सामाजिक समरसता साल' मनाएगा। यह वर्ष बाबा भीमराव अंबेडकर की 125 वीं जयंती के साथ-साथ पं.दीनदयाल उपाध्याय व संघ के तीसरे सरसंघ चालक बाबा साहब देवरस की जन्म शताब्दी वर्ष तथा रामानुजाचार्य जी की 1000वीं जयंती वर्ष है। इन महापुरुषों ने देश में सामाजिक समरसता के लिए उल्लेखनीय कार्य किए।
नजर दलित वोट बैंक पर
सूबे में मिशन-2017 फतह के लिए संकल्पबद्ध भारतीय जनता पार्टी की नजर अब दलित वोट बैंक पर है। यही कारण है कि आरएसएस के दलित एजेंडे पर केंद्र सरकार आगे बढ़ रही है। अस्पृश्यता के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लडऩे के लिए संघ के स्वयंसेवकों की सेना जल्द ही जमीन पर उतरेगी। अभियान से भाजपा कार्यकर्ता भी जुड़ेंगे। दलितों के उत्थान व उनके जीवन स्तर में सुधार के बाबत केंद्र की ओर से जल्द ही नई योजनाएं लांच होने की संभावना है।
ससुरा प्रेमियों के हफ्ते भर बाद 'अच्छे दिन', घटेंगे अंग्रेजी शराब के दाम
सुरा प्रेमियों के हफ्ते भर बाद 'अच्छे दिन', घटेंगे अंग्रेजी शराब के दाम
Fri, 25 Mar 2016 04:37 PM (IST)
लखनऊ [ शुभम तिवारी ]। महंगाई से परेशान लोगों के न सही लेकिन शराब के शौकीनों के 'अच्छे दिन' आने वाले हैं। पहली अप्रैल से अंग्रेजी शराब के पियक्कड़ों को शौक पूरा करने के लिए जेब कम ढीली करनी पड़ेगी। हफ्ते भर बाद से सूबे में विदेशी शराब के पापुलर ब्रांड के दाम कम हो रहे हैं।
समाजवादी पार्टी की सरकार ने प्रदेश के इतिहास में पहली बार ने शराब के दाम में इजाफा करने के बजाय घटाने का फैसला किया है। खासतौर से विदेशी शराब के रेगुलर, मीडियम, सेमी प्रीमियम श्रेणी की खूब बिकने वाले ब्रांड के दाम में तकरीबन 25 फीसद की कमी कर राज्य सरकार जहां चुनावी वर्ष में शराब के शौकीनों को बड़ी राहत देने जा रही है वहीं इससे कुछ हद तक तस्करी पर अंकुश लगने से आबकारी राजस्व में इजाफे की उम्मीद भी जतायी गई है।
पहली अप्रैल से विदेशी शराब के थोक व फुटकर दामों के संबंध में आबकारी आयुक्त ने शासन को ब्योरा भेजा है। भारत निर्मित विदेशी शराब के पापुलर ब्रांड के 180 एमएल के पौवे के वर्तमान मूल्य में पहली अप्रैल से 35 से 60 रुपये तक की कमी हो रही है। इसी तरह 750 एमएल की बोतल के दाम भी 150 से 250 रुपये तक के घट जाएंगे। हालांकि स्काच, सुपर प्रीमियम व प्रीमियम श्रेणी की महंगी विदेशी शराब के दाम में कोई खास अंतर नहीं दिखेगा।
135 का पौवा 100 में
सर्वाधिक बिकने वाले अग्रेजी शराब के प्रचलित ब्रांड के पौवे के दाम पहली अप्रैल से 35 रुपये कम में मिल जाएंगे। मसलन, 8 पीएम, इवनिंग स्पेशल, डिवाइन सिप, कंट्रेसा रम, रॉफेल्स रम व बैगपाइपर के पौवे अभी जहां 135 रुपये के हैं वहीं पहली अप्रैल से 100 रुपये में उपलब्ध होंगे। सिग्नेचर का 215 का पौवा 190 में, 185 रुपये का रॉयल स्टैग का पौवा 150, 140 रुपये का ग्रीन लेबल का पौवा 105, मैक डॉवेल नंबर-1 का पौवा 165 के बजाय 130 तथा 170 वाला इम्पेरियल ब्लू का पौवा 135 रुपये का मिलेगा। ब्लैक डाग व 100 पाइपर का 420 रुपये का मिलने वाला पौवा भी 35 रुपये कम होकर 385 रुपये का मिलेगा। 250 वाला ब्लैडर्स प्राइड का पौवा 190 रुपये में उपलब्ध होगा। 150 वाला ओएमआर का पौवा 120, 170 वाला फ्यूल वोदका 135 तथा 160 वाला मैजिक मूवमेंट का पौवा 130 रुपये, बकार्डी सुपीरियर रम का पौवा पहली से 165 रुपये का मिलेगा।
ढाई सौ रुपये तक सस्ती होगी बोतल
अंग्रेजी शराब की 750 एमएल की बोतल के दाम भी पहली अप्रैल से 150-255 रुपये तक कम हो जाएंगे। मसलन, वैट 69 की बोतल के दाम 1650 से घटकर 1500 रुपये रह जाएंगे। 1395 वाली पासपोर्ट की बोतल 1215, 1145 वाली ब्लैडर्स प्राइड रिजर्व 915, 1090 वाली एन्टीक्यूटी ब्लू 840, 1025 वाली सिग्नेचर प्रीमियर 770, 760 वाली आरसी 595, 680 वाली मैक डॉवेल नंबर-1 530, 575 वाली ग्रीन लेबल 420, 700 वाली इम्पीरियल ब्लू 545 की मिलेगी। 555 रुपये में मिलने वाली इवनिंग स्पेशल, कंट्रेसा व रॉफेल्स रम की बोतल 410 की, 555 वाली डिवाइन सिप व्हिस्की की बोतल 390, 615 वाली ओएमआर 490, 700 वाली फ्यूल वोदका बोतल 545, 655 रुपये की मिल रही मैजिक मूवमेंट वोदका बोतल 530 तथा बकार्डी सुपीरियर रम की बोतल 670 रुपये की मिलेगी। हालांकि 2100 रुपये की मिलने वाली 100 पाइपर 12 ईयर्स ओल्ड व ब्लैक डाग गोल्ड की बोतल मात्र 15 रुपये कम होकर 2085 रुपये की मिलेगी।
बीयर कैन पांच व देशी पौवा एक रुपये होगा महंगा
अभी स्ट्रांग बीयर का 500 एमएल का 105 रुपये में मिलने वाला कैन पहली अप्रैल से 110 रुपये में मिलेगा। इसी तरह 650 एमएल की बीयर की बोतल का दाम 10 रुपये बढ़कर 130 रुपये से 140 रुपये हो जाएगा। देशी शराब के 180 एमएल के सर्वाधिक बिकने वाले पौवे का दाम 64 रुपये से एक रुपये बढ़कर 65 रुपये हो जाएगा। 42.8 फीसद वाली देशी शराब के पौवे का दाम यथावत 77 रुपये ही रहेगा।
भदोही में थाना में खड़ी जीप अपने आप स्टार्ट होकर चलने लगी
Fri, 25 Mar 2016 7:35 PM (IST)।
कालीन नगरी भदोही में थाना में खड़ी जीप अपने आप स्टार्ट होने के बाद चलने लगी। इस घटना के बाद से थाना में खलबली मच गई। वहां मौजूद पुलिसकर्मी थाना छोड़कर भाग खड़े हुए। किसी तरह से जीप का डीजल निकाला गया तब लोगों ने राहत की सांस ली।
भदोही जिले के कोइराना थाना में कल अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। थाना में खड़ी जीप अपने आप चलने लगी। जीप को अचनाक चलता देखकर थाने में मौजूद पुलिसकर्मी भाग गये। उन्होंने किसी तरह जीप का डीजल निकाला और टायर के पास ईंट रखकर जीप को अपने काबू में किया। कोइरौना थाना क्षेत्र के कटरा बाजार पुलिस चौकी के इंचार्ज ने एक जीप को बिना कागजात के पकड़ा था। इसी वजह से रात में जीप को चौकी पर खड़ा कर दिया गया। जिसके बाद जीप अपने आप ही स्टार्ट होकर चलने लग गई। इस नजारे को देखकर चौकी पर तैनात होमगार्ड डर के भागने लगा। जब पुलिस वालों ने जीप को घेरा तो पाया कि ड्राईवर सीट पर कोई भी नहीं था। इसे देखकर सभी पुलिसवाले हैरान रह गये। कोइरौना थानाध्यक्ष हरिवंश यादव का कहना है कि जीप की यह घटना बहुत हैरान करने वाली है। घटना के बाद उन्होंने जीप से डीजल निकलवाया और टायर के आगे ईंट लगवा दी गई। इस दौरान भी जीप काफी समय तक स्टार्ट रही। इस घटना के बाद से भूत प्रेत और किसी आत्मा की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
लखनऊ। कालीन नगरी भदोही में थाना में खड़ी जीप अपने आप स्टार्ट होने के बाद चलने लगी। इस घटना के बाद से थाना में खलबली मच गई। वहां मौजूद पुलिसकर्मी थाना छोड़कर भाग खड़े हुए। किसी तरह से जीप का डीजल निकाला गया तब लोगों ने राहत की सांस ली।

2 इंजीनियर्स ने 1 लाख से खोली चाय की दुकान, एक साल में कमाए 70 लाखएक साल में कमाए 70 लाख रुपए
2016-03-02 3:22
लखनऊ। की होम डिलीवरी कर लाखों रुपए कमाने वाले दो इंजीनियर्स अभिनव और प्रमीत का नाम इन दिनों हर किसी की ज़ुबान पर है। कभी पेशे से इंजीनियर रहे अभिनव टंडन और प्रमीत शर्मा आज चाय कॉलिंग नाम से नौ टी-स्टॉल चला रहे हैं। इनकी बरेली में 6 और नोएडा में चाय के 3 आउटलेट हैं। जिससे होने वाली सालाना कमाई करीब 70 लाख रुपए है। जल्द ही अभिनव और प्रमीत की देश के दूसरे इलाकों में भी टी-स्टॉल खोलने की योजना है।
आगे की स्लाइड में जानिए कैसे आया टी-स्टॉल खोलने का आइडिया